तेजपुर : अग्रवाल महिला समिति द्वारा आज ऐतिहासिक महाभेरव मन्दिर में सावन के पावन महीने मे देवधिदेव महादेव का अभिषेक, पूजा अर्चना एवं महाप्रसाद का आयोजन किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए अग्रवाल सभा, तेजपुर के अध्यक्ष श्रीराम पाटोदिया ने इस धार्मिक अनुष्ठान की संयोजका शीतल पाटोदिया एवं सह-संयोजिका मंजिल तायल को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी विश्वविदित विजयों का इतिहास अधर्म पर धर्म की जय गाथाओं से बना है तथा उपासना, मत और ईश्वर संबंधी विश्वास की स्वतंत्रता भारतीय संस्कृृति की परंपरा रही है। कार्यक्रम में करीब 90 महिलाओं ने अत्यंत उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ भाग लिया।