डिजीटल डेस्क: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले  की इरशालवाड़ी  गांव में बड़ा हादसा हुआ है दरअसल यहा बड़ा भूस्खलन हुआ जहां 40 घर मलबे में दबने की खबर आई तथा 100  लोग गायब होने की खबर है और वही 13 लोगो की मौत की खबर भी है वही घायल लोगो को तत्काल हॉस्पिटल  में भर्ती कराया गया है, अब ऐसे में मरने वाले में चार बच्चे भी है, जिनमें दो भाई बहन भी शामिल है। जांच अधिकारी का कहना है की NDRF के दलों ने बीती रात से अभियान रोक दिया तथा आज सुबह बारिश के बीच पहाड़ी इलाके के भूस्खलन स्थल पर फिर से खोज व बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारी के मुताबिक मुंबई से 80 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में भूस्खलन स्थल पर  गुरुवार तक 16लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री से बात की और वक्तिगत तौर पर  निगरानी  रखे हुए है।