डिब्रूगढ़ : प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (अल्फा- आई) एक बार फिर से सक्रिय हो उठा है और ऊपरी असम में बड़े पैमाने पर धन उगाही अभियान शुरू कर दिया है। ऊपरी असम के कई चाय बागान मालिकों व बड़े व्यपारियों को अल्फा की तरफ से डिमांड नोट मिलने की बात प्रकाश में आने के बाद इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ ऊपरी असम के तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराईदेव व शिवसागर जिलों में पुलिस, भारतीय सेना व सीआरपीएफ ने बृहद अभियान छेड़ रखा था, जिसके तहत डिब्रूगढ़ में शनिवार को पुलिस, भारतीय सेना व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हेम चेतिया व पुष्पाजंलि गोगोई को लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार किया।
दूसरी तरफ डिब्रूगढ़ जिले के खोवांग क्षेत्र के तीनठेंगीया गांव में पुलिस ने जब छापेमारी के दौरान हेम चेतिया ने पुलिस कर्मियों को धक्का मार कर फरार होने की कोशिश करते हुए उनके ऊपर बोतल ग्रेनेड से हमला करना चाहा, जिसके बाद पुलिस की जबाबी फायरिंग में हेम चेतिया गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। घटना स्थल से पुलिस ने एक बोतल बम भी बरामद किया। इस मामले में डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि अल्फा के नाम पर कुछ लोग धन उगाही कर जा रहे है, जिसके बाद तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराईदेव व शिवसागर जिलों में पुलिस, भारतीय सेना व सीआरपीएफ ने बृहद अभियान छेड़ रखा था, जिसके तहत डिब्रूगढ़ पुलिस ने हेम चेतिया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो अल्फा के नाम पर धन उगाही कर जा रहा था। उंसके पास से 27 हजार रुपए बरामद किए गए। उंसके घर की तलाशी लेने के दौरान एक लाख रुपए बरामद हुए। दूसरी तरफ पुष्पांजलि गोगोई नामक महिला लिंक मैन को डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के पास 3 लाख रुपए नकद के साथ पकड़ा, जो तिनसुकिया के दिहिंग गांव से डिब्रूगढ़ आई थी।
पुष्पांजलि ने बताया कि उसे यह रुपए हेम चेतिया ने ही दिए थे। पूछताछ के दौरान हेम चेतिया ने बताया कि खोवांग क्षेत्र के तीनठेंगिया गांव मे भी कुछ रुपए छुपा कर रखे है। जब पुलिस की टीम वहां पहुची तो हेम चुतिया पुलिस के साथ धक्का-मुक्की फरार होने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके हाथों में पुलिस ने बोतल बम की तरह कुछ चीज देखा। जिसे वह पुलिस कर्मियों पर फेकने वाला था तो पुलिस ने उस पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। इस घटना में खोवांग थाना के प्रभारी को भी चोटे आई हैं। इस पूरे मामले में डिब्रूगढ़ सदर थाने व खोवांग थाने में अलग अलग याचिका दर्ज की गई है। मालूम हो कि खोवांग में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक बोतल ग्रेनेड बरामद किए हैं।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन जोरों शोरों से कर रही है। गौरतलब हो कि दो हफ्ते पहले, उल्फा (आई) ने चराइदेव जिले के सोनारी इलाके में स्थित एक चाय बागान में एक जबरन वसूली पत्र भेजकर प्रतिबंधित संगठन के फंड के लिए 72 लाख रुपये की मांग की थी। अल्फा (आई) नेता नयन असोम द्वारा हस्ताक्षरित जबरन वसूली पत्र, चराइदेव में टिमोन चाय एस्टेट के प्रबंधक मनोज गोगोई को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया था। पत्र में संगठनात्मक निधि के लिए 72 लाख रुपये की मांग की गई थी।