डिजीटल डेस्क: आज राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह एकलव्य मॉडल विद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय का  उद्घाटन किया। उसी  को लेकर अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री के बीच  ट्विटर वार शुरू हो गया।गहलोत ने आरोप लगाया की पीएम मोदी के कार्यक्रम में उनकी तैय किए गए 3 मिनट का भाषण हटाया गया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा-"माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं।"

=


उसके बाद फिर पीएम ने भी जवाब में कहा की "प्रोटोकॉल के अनुसार आपको विधिवत आमंत्रित किया गया था और आपका भाषण भी रखा गया था। लेकिन आपके ऑफिस ने बताया कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे।"