ग्वालपाड़ाः ग्वालपाड़ा जिले के शास्त्री नगर स्थित 152वीं बटालियन सीआरपीएफ ने बीते 4 अगस्त 2023 को उरपद बील, थाना अगिया के समीप 1500 पौधारोपण किया जिसमें 50 पौधे ‘फियोब गोलपारेंसिस’ के लगाए जो पर्यावरण से विलुप्त होते जा रहे हैं। फियोब गोलपारेंसिस पौधे को विलुप्त होने से बचाने के लिए ग्वालपाड़ा वन विभाग एवं 152 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है। उक्त पौधे का वानस्पतिक नाम असम के ग्वालपाड़ा जिले के नाम पर रखा गया है।
इस अवसर पर खनिन्द्र चौधरी, आईएएस, जिला उपायुक्त ग्वालपाड़ा, वी वी राकेश रेड्डी, आईपीएस, देव शंकर मिश्र, कमांडेन्ट-152, तेजस एम स्वामी, संभागीय वन अधिकारी, बाबू साहेब, उप कमां, इंस्पेक्टर हेमंत कुमार बिंद, जवान व स्थानीय नागरिकों ने मिलकर बड़े स्तर पर विशेष वृक्षारोपण कर उरपद बील के समीपवर्ती इलाकों में प्रकृृति एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रयास करते हुए इस झील के विकास एवं सरंक्षण नया स्वरूप प्रदान करने विशेष योगदान दिया गया।