गुवाहाटी : स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व अल्फा (स्वतंत्र) सहित पूर्वोत्तर के अन्य दो विद्रोही समूहों एनएससीएन और जीपीआरएन ने स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार का आह्वान किया है। अल्फा (स्वदेशी) सहित तीनों विद्रोही समूहों की ओर से संयुक्त रूप से जारी और अल्फा (स्वतंत्र) के प्रचार विभाग के सदस्य रुमेल असम की ओर से हस्ताक्षरित एक बयान में स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार का  आह्वान किया गया है।

बयान में असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के सभी राजनीतिक, गैर-राजनीतिक, राष्ट्रीय दलों और स्वतंत्रता सेनानी से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के  बहिष्कार करने का आह्वान किया गया है। साथ ही कहा गया है कि सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों या व्यक्तियों को भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का बहिष्कार करना चाहिए। फर्जी स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार का आह्वान और विरोध प्रदर्शन 15 अगस्त को सुबह 1 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्ण बंद रहेगा। हालांकि, बंद के दौरान आपातकालीन विभागों, मीडिया और धार्मिक गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।