गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)असम में जब से दोबारा सत्ता में आई है तबसे उनके कार्यकर्ता कई तरह के अनैतिक कार्यों में लिप्त पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेता भी भाजपा नेताओं के विभिन्न प्रकार के कथित कुकर्मों में शामिल पाए गए है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को असम पुलिस ने बहुचॢचत भाजपा किसान मोर्चा की सचिव इंद्राणी तहबीलदार आत्महत्याकांड में शामिल नलबाड़ी से एक भाजपा और एक आरएसएस नेता को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर इस कांड के आरोपी दिबन डेका को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा नेत्री इंद्राणी आत्महत्या मामले में शनिवार को नलबाड़ी किसान मोर्चा के अध्यक्ष रेखांत दास को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही आरएसएस के वरिष्ठ नेता तथा नलबाड़ी कालेज के अध्यापक असीम चक्रवर्ती को भी इस कांड में आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं इस मामले के आरोपी अभिमन्यु दास और कुलदीप दास आज भी फरार हैं। सूत्रों के अनुसार नलबाड़ी में असीम चक्रवर्ती और रेखांत दास ने नौकरी के नाम पर लोगों से 24 लाख रुपया लिए थे। गुवाहाटी के कई भाजपा नेता इस कांड में शामिल थे।
समय बीतने के साथ ही जब लोगों को नौकरी नहीं मिली तो लोग अपने अपने पैसे मांगने लगे, लेकिन पैसे तो गुवाहाटी में भाजपा नेताओं ने बंदरबांट कर लिया था और उसे वापस करने के मूड में नहीं थे। इसी बीच नलबाड़ी से असीम चक्रवर्ती और रेखांत दास गुवाहाटी स्थित भाजपा नेता अनुराग चालिहा के घर गए, क्योंकि पैसों की लेनदेन उसी के साथ हुआ था और अन्य लोग भी उसके साथ थे। तीनों में पैसे वापस करने के नाम पर काफी नोंकझोंक हुआ। उसी दौरान असीम चक्रवर्ती ने अनुराग चालिहा का मोबाइल छीन लिया, क्योंकि उसके मोबाइल में सारी जानकारी थी।
मोबाइल फोन असीम के हाथ में आने पर इंद्राणी और अनुराग की आपतिजनक तस्वीरें पाई गईं। असीम और रेखांत दास ने यह फोटो दिबन डेका को दिखाया। इस मामले की जानकारी प्रदेश भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को पहले ही चल चुकी थी। अंत में इद्राणी लोकलाज के कारण अपनी जान दे दी। इस पूरे घटनाक्रम में कई रहस्य और छिपा है, जो आने वाले दिनों में खुलासा होने की संभावना है।