होजाई  :आर्टिफिशियल लिम्प्स मैनुफैक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया  और होजाई जिला दिब्यअंग एसोसिएसन के सौजन्य से राजस्थान भवन के सभागार में  दिव्यांग लोगो को  " विकलांग व्यक्तियों को खरीदारी के लिए सहायता  "  (ADIP) योजना द्वारा विभिन्न सामग्री का वितरण किया गया । उक्त अवसर आयोजित समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में आर्टिफिशियल लिम्प्स मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया   ( ALMC) के गुवाहाटी स्थित  कार्यालय के अध्यक्ष डॉ भेंकट तथा कई अन्य गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित  रहे। उक्त वितरण सभा मे  होजाई मारवाडी पंचायत के उपाध्यक्ष मोहन मोर , सचिव प्रताप कयाल और होजाई दिव्यांग संगठन के सभापति बुलन दे , दिव्यांग संगठन के सचिव दुलू सम्मदार , वासिर उद्दीन , सलाहकार तथा समाजसेवी  जयंत चौधरी तथा अन्य कई लोग भी उपस्थित हुए।

जयंत चौधरी ने संम्बदताओ को जानकारी देते हुए कहा कि   वितरण सभा मे उपस्थित सभी दिव्यांगों के बीच दिव्यांग सामग्री के अलावा एक - एक निम का पौधा वितरण किया गया । जयंत चौधरी ने यह भी जानकारी देते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्वशर्मा ने राज्य में अमृत   बृक्ष रोपण आंदोलन में दिव्यांगों के बीच डिजिटल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते अमृत   बृक्ष रोपण आंदोलन में कठिनाइयां आ।रही है।सभा मे  उपस्थित सभी दिव्यांगों को समझाया गया ।