डिजिटल डेस्क: मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच जिरीबाम  जिले के उपायुक्त का पद संभालने से इनकार करने पर एक वरिष्ठ  नौकरशाह तथा मुख्य सचिव विनीत जोशी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी एनजी रोबेन सिंह को अखिल भारतीय सेवा  नियम, 1969 के नियम 3 के तेहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। 

निलंबन आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान, एनजी रोबेन सिंह का मुख्यालय इम्फाल में होगा और वह सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना उक्त मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 2 अगस्त को एक स्थानांतरण आदेश जारी कर सिंह को मणिपुर में जिरीबाम जिले का उपायुक्त नियुक्त किया था।