नगांव : बीते कल हैबरगांव थाने के समीप जैन सर्विस नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मालिक बिनोद बोरड़ को एक अज्ञात हमलेकारी ने तेजधार चाकू से गले में प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने की खबर आग की तरह फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बरकरार है। हिंदीभाषी के ऊपर हुए हमले को लोग आसानी से नहीं ले पा रहे हैं। यह घटना बीते रात तकरीबन 9 बजे की है।

उल्लेखनीय है कि एक अज्ञात युवक दुकान में जाकर पहले सामान खरीदने का बहाना बनाकर कैसे काउंटर के समीप जाकर रुपए लूटने की कोशिश की। लेकिन बिनोद बोरड़ द्वारा बाधा दिए जाने से अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार चाकू से गले में प्रहार कर रुपए लूटने की कोशिश की। सामने की एक मंदिर के पुजारी ने घटना को देख शोर-शराबा मचाना शुरु कर दिया, जिससे हमलेकारी घटनास्थल से फरार हो गया।

गंभीर हालत में घायल श्रीबोरड़ को एक निजी चिकित्सालय में इलाज करवाने के बाद स्थिति खतरे से बाहर होने के कारण उसे चिकित्सालय से घर भेज दिया गया। खबर लिखने तक घायल बिनोद बोरड़ की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस भले ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन थाने के समीप इस प्रकार की जानलेवा हमले की स्थानीय लोगों ने कठोर शब्दों में निन्दा की है।