डिब्रूगढ़ : राज्य में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है जिसकी जलधारा शहर में घुसने को ललायित दिख रही है। ब्रह्मपुत्र नदी की जलधारा ने खतरे को निशान 105.70 मीटर को पार कर 105.86 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। जिस कारण डिब्रूगढ़वासी काफी आतंकित है। दूसरी तरफ जल संसाधन विभाग की ओर से ब्रह्मपुत्र नदी की जलधारा में और वृद्धि होने की संभावना जताए जाने के बाद शहरवासियों की नींद उड़ी हुई है।  मालूम हो कि  ब्रह्मपुत्र नद आज शाम को 6 बजे 105.86 मीटर पर बह रही थी, जिसको देखते हुए सरकारी विभागीय अधिकारियों में भी खलबली मच गयी।

जल संसाधन विभाग के अधिकारी ब्रह्मपुत्र नदी की बढ़ती जलधारां पर नजर बनाए हुए हैं।  स्थानीय लोगों का कहना है ब्रह्मपुत्र नदी का पानी बढ़ रहा है। ब्रह्मपुत्र नद उफान पर है और खतरे के निशान को पार कर गया है। यदि रात को नदी के जलस्तर में अत्याधिक वृद्धि हुई तो डिब्रूगढ़ का बृहद अंचल बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। वैसे भी नदी के समीपवर्तीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग भयभीत है। गौरतलब हो कि उफनती ब्रह्मपुत्र नदी की जलधाराओं ने समीपवर्तीय इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिन कारण लोग घरों से पलायन कर रहे है। कुछ लोग तो अपने परिवार के साथ सुरक्षित जगहों की तरफ पलायन करते दिखे।

ब्रह्मपुत्र नदी की उफनती जलधारा दिन प्रतिदिन नए-नए अंचलों को अपनी जद में ले रहा है, जिससे आम जनता काफी भयभीत है, वहीं बृहद खेती अंचलों में बाढ़ का पानी घुसने से किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई है। जिससे सैकड़ो किसानों के सामने अपने परिवार के पालन पोषण को लेकर चिंतित है। दूसरी तरफ डिब्रूगढ़ शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई अंचल कृत्रिम बाढ़ की चपेट में है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी कई दिनों तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है। यदि बारिश अत्याधिक हुई तो सम्पूर्ण डिब्रूगढ़वासियों को एक बार फिर बाढ़ की मार से दो चार होना पड़ेगा।