नगांव : वन बंधु परिषद नगांव आंचल की महिला समिति की सदस्याओं ने रोहा संच में चल रहे अभ्यास वर्ग में जाकर अभ्यास वर्ग के शिविर का मुआयना किया तथा इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया।ओम ध्वनि के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ तथा संच प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक हुई बातचीत के बाद उनसे कहा कि आप लोग महीने में कम से कम एक बार सभी आचार्यों के साथ बैठक जरूर बात करें। एवं सभी आचार्यों को आचार्य एप के बारे में तथा उसके व्यवहार करने के तरीकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दें।
इस अवसर पर सभी महिला सदस्यों ने संच के प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हुए सभी को राखी बांधी एवं मिठाई खिलाई। सभी को उपहार स्वरूप मिठाई तथा नाश्ते के डब्बे एवं मच्छरदानी भेंट की गई जिससे सभी में बहुत ही खुशी एवं हेर्लो उल्लास का माहौल बना। मधुर भजन एवं शांति पाठ के साथ सभा एवं कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष प्रेम टिबड़ेबाल,सचिव सरिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता खदरिया, सदस्य शकुंतला करवा, पुष्पा जाजोदिया, प्रतिमा रुठिया, वीणा मोर, मंजू शोभासरिया ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। अध्यक्ष प्रेम टिबड़ेबाल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी संच प्रमुखों, कार्यकर्ताओं, एवं सदस्याओ को धन्यवाद दिया है।