बिश्वनाथ चारिअली : समग्र राज्य मे 5 सितम्बर को “शिक्षक दिवस” मनाया जाता है। इसी प्रकार बिश्वनाथ मे भी महान दार्शनिक और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म जयंती के अवसर पर देश और समाज में जिम्मेदार भूमिका निभाने वाले 32 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एपीसीसी बिश्वनाथ जिला समिति ने राजीव भवन में बिश्वनाथ जिले के सभी ब्लॉक कमिटी क्षेत्रों में जिम्मेदार भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत बैठक से हुई. बैठक की अध्यक्षता बिश्वनाथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप बरूआ वहीं प्रदेश मूखपात्र संजू बरूआ, जिला महासचिव नित्या नारजारी समेत कई पदाधिकारी व युवा नेताओं ने समारोह में भाग लिया।
बिश्वनाथ जिला कांग्रेस ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर राजीव भवन में शिक्षक दिवस मनाया, 32 शिक्षकों कि गया सन्मान