गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु गोस्वामी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अंगुरलता डेका ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान मणिपुर में जारी ङ्क्षहसा के लिए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मणिपुर की घटना बेहद दर्दनाक और संवेदनशील है, लेकिन इस प्रकार की घटना मणिपुर की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की देन है, जिन्होंने इस समस्या का समाधान करने के  बजाय उनको उन्हीं के हाल पर छोड़ दिया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि मणिपुर की स्थिति बेहद संवेदनशील है। हमारी केंद्र और राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता के साथ देख रही है। मणिपुर में स्थाई रूप से शांति लाने के लिए भाजपा सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों तथा महिला की सुरक्षा के लिए तमाम तरह की कल्याणकारी योजना शुरू की है और महिलाओं को उसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा के आगामी दो दिवसीय कायक्रम के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि यहां पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी समिति दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पांच सत्र आयोजित करेगी। इसमें पूरे भारत से कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे और अपनी बातों को रखेंगे। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव और आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका पर भी चर्चा होगी। बैठक में भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 200 महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और महिला मोर्चा प्रभारी दुसंत गौतम, राज्यसभा के उपाध्यक्ष फंंगन कन्याक, राष्ट्र्रीय सचिव और सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, सांसद क्वीन ओजा और  भाजपा के समन्वयक- सचिव शिव प्रकाश, राज्य भाजपा अध्यक्ष भावेश कलिता, मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा, पूर्व सांसद विजया चक्रवर्ती और असम सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे। आज कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंगुरलता डेका ने भारत रत्न सुधाकांत डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती के अवसर पर उन्हेंं श्रद्धांजलि दी। उन्होंने असम में पहली बार होने वाली महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए भी सभी से सहयोग मांगा। इस दौरान राष्ट्रीय महिला मोर्चा की प्रेस विभाग की संंयोजक नितु डबास और मीडिया पैनलिस्ट डा. जेफबिग ने भाग लिया।