विश्वनाथ: विश्वनाथ चाराली के शहर के सार्वजनिक धर्मशाला प्रांगण में  मध्यदेशीय वैश्य महासभा  विश्वनाथ जिला शाखा के सौजन्य में आज कुलगुरु संत शिरोमणि गणीनाथ जी का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि शंकर प्रसाद गुप्ता ने मध्यदेशीय  वैश्य महासभा के प्रतीक का ध्वजारोहण किया। सुबह 10 बजे शिरोमणि गणीनाथ जी का प्रतिछवि के सामने पूजा अर्चना किया गया।

मध्यदेशीय वैश्य महासभा विश्वनाथ जिला शाखा के कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद गुप्ता के निरीक्षण में पूजा अर्चना संपन्न हुआ। तत्पश्चात सभा  का आयोजन हुआ , जिसका  जिला शाखा के महामंत्री नागेश  गुप्ता द्वारा संचालित सभा में  अध्यक्षता विश्वनाथ जिला शाखा के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता  गुप्ता ने किया।  इस मौके पर विशिष्ट अतिथि  के रूप में बरगांग के पशुपति कानु, ईंटाखोला के सुरेश शाह,नरेश शाह, शोणितपुर के टूपिया के नंदकिशोर शाह को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। सभा में मुख्य अतिथि व समाज के मुख्य संरक्षक शंकरप्रसाद गुप्ता ने कुलगुरु संत शिरोमणि गणीनाथ जी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मध्यदेशीय वैश्व महासभा विश्वनाथ के मुख्य संरक्षक शंकर प्रसाद गुप्ता को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।

इसके बाद समाज के मैट्रिक, बारहवीं तथा स्नातक सन् 2023 ई.में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थी को फुलाम गामोछा और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डफलागढ़ से हरीन्द्र कानु, मुन्ना गुप्ता,विश्वनाथ घाट से जीतेंद्र प्रसाद, राजु प्रसाद समाजसेविका सोनमति देवी , समाजसेवक और गण मान्य व्यक्ति मौजूद था। मध्यदेशीय वैश्य महासभा  विश्वनाथ जिला शाखा के कार्यकर्ता संजय  गुप्ता, मुन्ना कानु,  रंजय कानु , दिनेश कानु, अनीश गुप्ता , प्रदीप कुमार गुप्ता  और मीट्ठू कानु के अथक प्रयास से यह जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।: सभा का संचालन विश्वनाथ जिला  के महामंत्री व संयोजक नागेश  गुप्ता ने  किया। महिलाओ एंव बच्चे ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।