विश्वनाथ : हिंदी दिवस समारोह समिति के सौजन्य तथा विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति, राष्ट्रीय विद्यालय एम. ई , राष्ट्रीय विद्यालय के सहयोग से राष्ट्रीय विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ आज हिंदी दिवस समारोह हर्षोल्लास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आज सर्वप्रथम प्रातः 9 बजे विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिवार समिति के मुख्य सलाहकार व वरिष्ठ नागरिक शंकर प्रसाद गुप्ता ने हिंदी दिवस समारोह समिति का ध्वजारोहण किया। हिंदी दिवस के दिन वरिष्ठ नागरिक शंकर प्रसाद गुप्ता जी आज 99 वर्ष में प्रवेश किए और सभी को अपने जन्मदिन की मिठाई भी वितरण की।इसके बाद 10 बजे मूल सभा का आयोजन किया गया, जिसका अध्यक्षता राष्ट्रभाषा विद्यालय एम. ई के प्रधानाचार्य व हिंदी दिवस समारोह समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने की।
विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के उपाध्यक्ष व हिंदी दिवस समारोह समिति के सचिव विनोद कुमार गुप्ता द्वारा संचालित सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ प्राथमिक शिक्षा के पूर्व अधिकारी करुणाकांत भट्ट, जिला शिक्षा प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, शोणितपुर के प्रवक्ता बबीता हजारिका, माया श्री बोरा, मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ प्रचारक एवं हिंदी शिक्षक शंकर प्रसाद साहू,सेवानिवृत्त शिक्षक व लोकनाथ उपाध्याय,राष्ट्रीय विद्यालय हाई स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष म:जमीर अहमद, विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के साहित्य सचिव मदन गोपाल साहू, समिति के सलाहकार हरिप्रसाद ठाकुर , पारस नाथ गुप्ता ,राम प्रकाश राय ,गौरीकांत झा, दीपा लोधी, केदार राम आदि अतिथि को मंचासीन कराया गया। मंचासीन अतिथियों को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। समोरह समिति के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने सभा का उद्देश्य व्याख्या की। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से सभी अतिथियों को स्वागत किया। मुख्य वक्ता क्रमशः शंकर प्रसाद साहू, लोकनाथ उपाध्याय, म: जमीर अहमद, मदन गोपाल साहू ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत के मनीषी द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार- प्रसार के अहम योगदान के बारे में जिक्र किया।
हिंदी भाषा में सभी को कार्य करने के लिए आह्वान की लोकनाथ उपाध्याय ने हिंदी भाषा की उत्पत्ति के प्रकाश डालते हुए ब्रज ,अप्रभंश से लेकर खड़ीबोली हिंदी के विकास पर सारगर्भित व्याख्यान दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए हिंदी पत्र - पत्रिका का प्रकाशन करने के लिए उपाध्याय जी ने सुझाव दी। इसके बाद एक झूमूर नृत्य विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिसमें दर्शकों को अपने नृत्य से मन मोह लिया। तत्पश्चात् बुधवार, 13 सितंबर को विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के कार्यकरी अध्यक्ष व समारोह समिति के प्रतियोगिता संचालन सूर्य नारायण पांडे द्वारा कुशल नेतृत्व में आयोजित छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिता क्रमशः कविता आवृत्ति, राष्ट्रभाषा हिंदी की महत्ता (भाषण) , देशभक्ति गीत एवं भजन में प्रथम, दूसरा ,तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने ज्योति संगीत का भी प्रस्तुति दी। समारोह समिति के उपाध्यक्ष व सभा के अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं में बधाई दी और और सभी अतिथियों को धन्यवाद दी। समारोह समिति के अध्यक्ष सचिव विनोद कुमार गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की भांग घोषणा की। इस समारोह में विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के सचिव व समारोह समिति के सह सचिव संतोष कुमार महतो, राष्ट्रीय विद्यालय हाई स्कूल के अध्यापिका उषा साहू, राखी वर्धन, समारोह समिति के सांस्कृतिक सचिव व राष्ट्रीय विद्यालय एम. ई के वरिष्ठ अध्यापक रवींद्रनाथ गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, माधुरी भुयां, जोनाली दस तथा अन्य शिक्षकों के साथ अभिभावक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। उल्लेखनीय के आज के विशेष कार्यक्रम में अनुपस्थित विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति तथा हिंदी दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह की अथक सहयोग से यह कार्यक्रम भव्यता के साथ समापन हुआ।