गुवाहाटी : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा अब भाजपा के लिए प्रचार करने राजस्थान पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा राजस्थान प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के तहत एक जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य रूप से हिंदू धर्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह में भाग लेकर सीएम डॉ. शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार द्वारा प्रायोजित पूरे देश में सनातन या हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि हिंदुत्व डेंगू और मलेरिया की तरह है। ऐसी धारणाएं खत्म होनी चाहिए।
आज की तारीख में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में राजस्थान प्रथम स्थान पर है। असम में दो साल में 90,000 बेरोजगारों की भर्ती हुई है। सरकार अगले तीन वर्षों में अन्य 1,00,000 बेरोजगारों की भर्ती करेगी। बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए सरकार जल्द ही एक योजना अपनाएगी। 2 लाख बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए 23 सितंबर को आत्मनिर्भर असम नामक एक योजना शुरू की जाएगी। उक्त योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रूपए दिए जाएंगे।
असम में बिना प्रश्नपत्र लीक हुए और बिना किसी भ्रष्टाचार के बेरोजगार युवाओं को नौकरियां दी गईं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को मध्य प्रदेश और मंगलवार को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार किया। राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रचार के नाम पर हिंदुत्व का प्रचार किया गया।