गुवाहाटी : भारत और मलेशिया की सेनाओं का संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास मेघालय की उमरोई छावनी में शुरू हो गया है। रक्षा विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा गया कि अभ्यास ‘हरिमाउ शक्ति 2023 सोमवार को शुरू हुआ और पांच नवंबर तक जारी रहेगा। इसमें भारत की राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन और मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं। अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
भारत-मलेशिया के बीच सैन्य अभ्यास