गुवाहाटी : असम में इन दिनों डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रहे हैं। प्राप्त खबरों के अनुसार कछार जिले में एक व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान दिलीप कुमार नाथ के रूप में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले हाफलांग से वापस लौटने के बाद वह इस बीमारी की चपेट में आए। सूत्रों ने बताया कि सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएमसीएच) में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। इस बीच, कथित तौर पर डेंगू से संक्रमित 20 से अधिक व्यक्ति वर्तमान में एसएमसीएच में इलाज करा रहे हैं।
असम में डेंगू के मामले फिर बढ़े, एक की मौत, 20 अस्वस्थ