डिजिटल डेस्क: देशभर में लोगों ने अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़ी उत्साह से मनाया है। राम मंदिर में रामलला के विराजमान अवसर पर लोगों ने घरों में दिये जलाए। राम मंदिर के एक एक हिस्सा दीवाली जैसी माहौल से सजाई गई थी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि अगुवाई में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उन्होंने इस मौके को नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया।
प्राण प्रतिष्ठा के माहौल के बीच ही रामलला की एक वीडियो तेजी से हो रही है वायरल। वायरल वीडियो क्लिप पर रामलला अपनी आंखें झपकाते और चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरते नजर आ रहे है। वीडियो को देखकर लगता है की रामलला जीवित हो उठे है।
दरअसल रामलला की इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है। वीडियो देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध ही गए। कुछ लोगों ने इसको जादू मन लिया, और भावुक हो गए।