डिजिटल डेस्क :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि जिले में कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र में भालू के हमले में मंगलीबाई (70) की मौत हो गई। कटघोरा वन मंडल के अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि आज सुबह साढ़े छह बजे गोलाबहरा गांव की मंगलीबाई जंगल में महुआ बिन रही थी, तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया।