पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता गुवाहाटी: शुक्रवार को असम में पांच सीटों के साथ ही पूरे देश में 102 लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव का आज से शंखनाद होने के बाद बांकी बचे छह चरणों के मतदान के लिए सत्तरूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),कांग्रेस सहित अन्य दलों की ओर से धुआंधार प्रचार शुरू हो गया है। साथ ही सभी दलों के उम्मीदवार भी एक्शन के मोड में आ गए हैं। इसी बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का भी सिलसिला तेज हो गया है।
चुनावी रणभूमि में मचे घमाशान के दौरान गुवाहाटी संसदीय सीट पर कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी मीर बरठाकुर गोस्वामी ने ताल ठोकते हुए भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए असम के लोगों को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने गुवाहाटी कई इलाकों का दौरा किया और चुनावी सभाओं का संबोधन करते हुए कहा कि मोदी सरकार सरकार असम के लोगों को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया।