शास्त्रों में मां लक्ष्मी का विशेष महत्व है। साथ ही मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। साथ ही व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं यहां हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। इनको मंदिर में रखने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं ये चीज कौन सी हैं।

मंदिर में रखें श्री यंत्र : घर के मंदिर में श्री यंत्र रखना चाहिए। श्री यंत्र का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इस यंत्र को शुक्रवार वाले दिन लाल कपड़ा बिछाकर स्थापित कर सकते हैं। साथ ही ईशान कोण में स्थापित करें। ऐसा करने से घर के लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। दक्षिणावर्ती शंख : अगर काफी प्रयास के बाद भी धन नहीं जुड़ पाता हो तो घर के मंदिर में दक्षिमावर्ती शंख जरूर रखें। क्योंकि दक्षिमावर्ती शंख का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी के योग बनते हैं। 

गुलाब का इत्र : घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की मूर्ति के आगे गुलाब का इत्र रखें। ऐसा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही पति- पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। 

कमल का फूल : मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद पसंद है। इसलिए घर के मंदिर में रोज कमल का फूल रखना चाहिए। ऐसा करने से लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। गाय का शुद्ध घी : मां लक्ष्मी की मूर्ति के आगे एक कटोरी में गाय का शुद्ध घी रखना चाहिए। साथ ही रोज घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।