पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी :असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है। पहले कर्ज में डूबा हुआ एपीडीसीएल अब आत्मनिर्भर हो गया है और एक साल के भीतर उल्लेखनीय लाभ कमाया है। 31 मार्च, 2024 को एपीडीसीएल द्वारा जारी खातों के विवरण के अनुसार कंपनी ने वर्ष 2023-24 के लिए 280 करोड़ रुपए से अधिक लाभ कमाया। रिपोर्ट के मुताबिक एपीडीसीएल ने वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से 346 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की।  इसी तरह वाणिज्यिक ग्राहकों से 134 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व एकत्र किया, वहीं दूसरी ओर एपीडीसीएल ने 2023-24 में स्मार्ट मीटर के लिए रिचार्ज जुर्माने के रूप में ग्राहकों से 237 करोड़ रुपए वसूल की। 2023-24 में एपीडीसीएल ने 10,42,398.45 लाख रुपए की लागत वहन की है। कंपनी इस खर्च के बावजूद 280 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही। तारीख को घोषित किए जाएंगे। अटकलें लगाने के लिए कोई खास बात नहीं है।