मेष:बुद्धि विवेक से संकल्प सिद्धि, प्रियजनों-मित्रों से विचार-विमर्श, राजनैतिक लाभ लेने हेतु प्रयत्नशील, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, महत्वपूर्ण उपलब्धि।
वृषभ-भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, आशा की पूॢत, पारिवारिक वातावरण मनोनुकूल, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल होने को, नवसम्पर्क लाभदायी।
मिथुन-समय प्रतिकूल, धन का अभाव, योजना अधूरी, आपसी सम्बन्धों में तनाव, मानसिक उलझनों में वृद्धि, व्यावसायिक उन्नति में अड़चनें, यात्रा सुखद।
कर्क-दिनचर्या व्यवस्थित, आरोग्य सुख, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु प्रयत्नशील, कठिनाइयों में कमी, मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त, जनकल्याण की भावना जागृत।
सिंह-स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार, मनोभिलाषित योजनाओं में सफलता, दूसरों के आश्वासनों से राहत, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।
कन्या:ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में, किसी योजना का श्रीगणेश, समस्या का संतोषजनक हल, शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर।
तुला-कार्य-व्यवसाय में असफलता, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, शंका-कुशंका से मतभेद, मानसिक अशांति, आय की तुलना में व्यय की अधिकता।
वृश्चिक:साहसिक प्रयास प्रगति पर, इच्छित पद की प्राप्ति, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, आपसी सम्बन्ध मधुर, बकाए धन की प्राप्ति, सुसमाचार से खुशी।
धनु-कार्य-व्यवसाय में विस्तार, दूसरों के आश्वासनों से राहत, मानसिक शांति, उत्तरदायित्व की पूॢत, संतानपक्ष का उत्कर्ष, अधीनस्थ सहयोगियों से सहयोग।
मकर-आॢथक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श, सामाजिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, बकाए धन की वसूली।
कुम्भ-सफलता में संदेह, लाभ में कमी, मित्रों से मनमुटाव, शत्रु सक्रिय, अकेलेपन की अनुभूति, आॢथक हानि, आलस्य की अधिकता, आपके व्यवहार से दूसरों को कष्ट।
मीन-समय संतोषजनक, कार्य-व्यवसाय में विस्तार, राजनीतिक कृत्यों में अभिरुचि, विवाद के समापन में प्रियजन सहायक, जनकल्याण की भावना जागृत, यात्रा।