1604 : शहजादा सलीम की नाकाम बगावत के बाद उन्हें बादशाह अकबर के सामने पेश किया गया।

1643 : गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त और गति के नियम का प्रतिपादन करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिक विज्ञानी एवं गणितज्ञ सर आइजक न्यूटन का जन्म।

1809 : दृष्टिहीनों को पढऩे-लिखने में मदद देने वाली लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म। लुई तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठे थे।

1906 : प्रिंस ऑफ वेल्स (जो बाद में किंग जार्ज पंचम बने) ने कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।

1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा।

1964 : वाराणसी लोकोमोटिव वक्र्स में डीजल का पहला लोकोमोटिव बनकर तैयार।

1966 : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की लड़ाई के बाद ताशकंद में शिखर बैठक की शुरुआत, जिसमें भारत की तरफ से प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने शिरकत की।

1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस की स्थापना।