1817:कलकत्ता हिंदू कॉलेज की स्थापना। मौजूदा समय में यह प्रेजिडेंसी कॉलेज के नाम से विख्यात है।
1892:पहली बार बास्केटबॉल खेला गया।
1926:प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ था।
1930:चांद पर कदम रखने वाले बज आल्ड्रिन का जन्म हुआ था। वे चांद पर जाने वाले दूसरे इंसान थे।
1945:सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टर माइंड माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ था।
1957:प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रांबे (बंबई) में स्थापित देश के पहले परमाणु रिएक्टर अप्सरा का उद्घाटन किया।
1961:अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने ऐतिहासिक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से कहा कि यह मत पूछो कि तुम्हारा देश तुम्हारे लिए क्या कर सकता है बल्कि यह बताओ कि तुम अपने देश के लिए क्या कर सकते हो।
1972:अरुणाचल प्रदेश, जो पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी था, केन्द्र शासित क्षेत्र बना और मेघालय को राज्य का दर्जा दिया गया।
1981:ईरान में बंधक संकट समाप्त। अयातुल्लाह खुमैनी ने 15 महीने से बंधक बनाए गए 52 अमेरिकियों को रिहा कर दिया।
1988:स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान का निधन।
1993:परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन।
2005:ग्लैमरस भूमिकाओं के दम पर नायकिओं की छवि बदलने वाली परवीन बॉबी का निधन।