लाहौर : पाकिस्तान में एक ट्रेन चालक और उसके सहायक को लाहौर में एक रेलवे स्टेशन के निकट दही खरीदने के लिए ट्रेन रोकने के आरोप में सेवा से निलंबित कर दिया गया। मीडिया में आई खबर से बुधवार को यह जानकारी मिली। डॉन की खबर के अनुसार रेल मंत्री आजम खान स्वाती ने मंगलवार को चालक और उसके सहायक को निलंबित कर दिया। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है, जिसमें चालक को दही खरीदने के लिए प्रांतीय राजधानी में काहना कच्चा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन रोकते हुए देखा जा सकता है।