गुवाहाटीः राज्यवासियों ने हाल ही में असम का जातीय उत्सव बिहू और मकर संक्रांति का पालन किया। इसके ठीक तीसरे दिन राज्य में कोरोना विस्फोट हुआ है। गत दिनों जहां राज्य में कोरोना मृत्युदर  3 से 5 के बीच तथा संक्रमण 3 हजार के नीचे हुआ करता था, वहीं आज  मृत्यु दर बढ़कर 11 तथा संक्रमण के मामले 6982 तक पहुंच गए,जो  औसतन डबल से भी अधिक है। कोरोना की तीसरी लहर में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने ट्वीट के जरिए  बताया कि 17 जनवरी को असम में 64 हजार 919  लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें राज्यभर में  6982 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 1491 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,साथ ही स्वस्थ्य दर गिरकर  95.18 प्रतिशत हो गया है। गत कल असम में   2709  तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 912  लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। साथ ही स्वस्थ्य दर गिरकर  95.85 प्रतिशत हो गया था।