गुवाहाटीः असम में लगातार तीन दिनों से कोरोना महामारी की  रफ्तार जोर पकड़ रही है। जिसके चलते हर दिन मृत्यु दर के साथ ही संक्रमण दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। 17 जनवरी को मृत्यु दर 11 थी , वही  18 को 16 थी तथा आज 19 जनवरी को 15 रही । साथ ही संक्रमण के मामले सोमवार को 6982,मंगलवार को 8072 तथा आज 8339  तक पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने ट्वीट के जरिए  बताया कि 19 जनवरी को असम में  64 हजार 699  लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें राज्यभर में  8339 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 1929  लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।,साथ ही स्वस्थ्य दर घटकर 93.62 प्रतिशत हो गया है।