सर्दियों में लगातार खांसी होने के पीछे का सबसे बड़ा रीजन ज्यादातर सीने में जमा बलगम होता है। वैसे तो सीने में बलगम का जमना आम समस्या है लेकिन अगर इसको लंबे वक्त तक के लिए इग्नोर किया जाए तो ये सीरियस डिजीज का रूप भी ले सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस आम सी दिखने वाली गंभीर परेशानी से निजात दिलाने वाले बड़े ही आसान से कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर न सिर्फ आपकी खांसी छूमंतर हो जाएगी बल्कि सीने में बलगम जमा होने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन उससे पहले चलिए एक नजर इस परेशानी के पीछे के कुछ कारणों पर डाल लेते हैं। सीने में बलगम जमा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे अस्थमा, इंफेक्शन, एलर्जी आदि। इन सभी कारणों के कुछ लक्षण भी होते हैं जो इस प्रकार से हैंः- लगातार खांसी होना,  सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ,  कमजोरी, शीरीर में दर्द और सिर दर्द, नाक का बंद होना, गले में खराश। ये तो हो गए लक्षण और कारण अब जानते हैं इससे बचाव के आसान हेल्थ टिप्सःडाइट का ध्यान रखें और ज़्यादा देर न बैठे रहें। सीने में जमें कफ की वजह का असर आपके शरीर और दिमाग की सेहत पर भी पड़ता है, इसलिए इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए संतुलित आहार लें। इस वक्त शारीरिक गतिविधी बनाए रखना मुश्किल लग सकता है, हालांकि, रोज़ाना हल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे सीने में जमा कफ कम होता है। 

आराम करें और फ्लूएड्स न भूलें : जब आप फ्लू या कंजेशन से जूझ रहे होते हैं, तो मरीज को ज़्यादा से ज़्यादा तरल पदार्थ के सेवन की सलाह दी जाती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा, तरल चीजों का सेवन भी बलगम को ढीला करने में मदद करता है। ध्यान रखें कि इस दौरान ठंडा, शराब या फिर कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें।

ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल : ठंडी और रूखी हवा सीने में जमे कफ को बढ़ाने का काम कर सकती है। इसलिए लक्षणों को कम करने के लिए घर के अंदर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।

घरेलू नुस्खों का उपयोग करें : दवाओं के अलावा आप कंजेशन के लक्षणों को कम करने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-ग्रीन-टी पीना, गुनगुने पानी में शहद, स्टीम लेना आदि मददगार साबित हो सकते हैं।