अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके मई तक पूरा हो जाने की संभावना है।  ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है और दिसंबर 2023 तक भक्तों को भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर मिल सकेगा। मंदिर के निर्माण कार्य के पहले दो चरणों में, नींव आदि तैयार किए गए थे। अब तीसरा चरण शुरू हो गया है।