गुवाहाटी : असम में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है,आज रविवार  का दिन राज्यवासियों के लिए कोरोना महामारी से थोड़ी राहत वाला साबित हुआ। शनिवार को मरने वालों की संख्या 22 थी,जो रविवार को घटकर  20 हो गई,वहीं  नए संक्रमण के मामले में काफी गिरावट आई है। स्वास्थ्यमंत्री केशव महंत ने बताया कि आज 30 जनवरी को राज्य में कोरोना से 20 लोगों की मौत हुई। असम में 13 हजार 100 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें राज्यभर में 910 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 357 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, वही कल राज्य में 2294 तथा केवल कामरूप (मेट्रो) जिले में 535  लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।