जोरहाट : माजुली में विकास की गति तीव्र हो रही है। आगामी 2026 विधानसभा चुनाव के लिए हम जोरहाट-माजुली संयोगी पुल से होकर धुनागुड़ी और लखीमपुर संयोगी पुल से बिहपुरिया तक जाएंगे। ऐसा कहना है राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का। उन्होंने उपरोक्त आशय की बातें आज बुधवार को माजुली उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार की ओर से नामांकन भरने के बाद मौके पर मौजूद पत्रकारों से गुफ्तगू करते हुए कही। उन्होंने कहा कि माजुली में हर तरह का विकास हो रहा है। माजुलीवासियों  की मांग थी कि जोरहाट-माजुली संयोगी एक पुल का निर्माण किया जाए। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेतृत्वाधीन गठबंधन सरकार ने माजुली को बाइ वन गेट वन की तरह लखीमपुर-माजुली संयोगी पुल भी देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री का कहना था कि ये दोनों पुल एक दिन ही उद्घाटन किए जाएंगे। वर्ष 2026 के भीतर दोनों पुल का निर्माण संपूर्ण होने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। माजुली के विकास के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं ला रही हैं।  उन्होंने कहा कि माजुली में निर्माण किए जा रहे सांस्कृृतिक विश्वविद्यालय के लिए राज्य सरकार पचास करोड़ रुपए की राशि आवंटित कर रही है। इतना ही नहीं राज्य सरकार की निगरानी में माजुली पॉलिटेक्निक, जिला उपायुक्त कार्यालय और आयुष अस्पताल का काम त्वरित गति से हो रही है। माजुली की सड़कों को बेहतर बनाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आसाम माला योजना के तहत माजुली में कई सड़कों निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने आग्रह प्रकाश किया कि उपचुनाव के प्रचार लिए जब पहुंचे तो उन्हें बदहाल सड़कों से सभा स्थल पहुंचाया जाए, ना की अच्छी सड़कों से। ऐसा होने से सड़कों की निर्माण करने के लिए चयन करने में सुविधा होगी। उनका कहना था कि जहां कच्चा रास्ता मिलेगा,वहीं रास्ते को पक्कीकरण करने की व्यवस्था की जाएगी। माजुली में अरूणोदय योजना में नए सिरे छह हजार महिलाओं को जोड़ा जाएगा। दूसरी ओर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माजुली उपचुनाव में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार भुवन गाम की भारी मतों से जीत होगी। विरोधी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्यवासी कांग्रेस, एजेपी और राइजर दल आदि राजनीतिक दल का नाम भूल चुके हैं। कारण कि भाजपा नेतृत्वाधीन सरकार के दिनों में विकास का लहर इतना तीव्र है कि इस लहर में विरोधी डूब चुके हैं। माजुली में हो रही भू-कटाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि माजुली के भू-कटाव को रोकने के लिए पूर्ण रूप से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज माजुली विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार भुवन गाम के निवास स्थान पहुंचे। इस दौरान  शिक्षा मंत्री डॉ.रनोज पेगु, मंत्री विमल बोरा, सांसद प्रदान बरूवा सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।