गुवाहाटीः बर्मीज सुपारी के खिलाफ जारी अभियान के बीच आज शुक्रवार को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने पुनः बर्मीज सुपारी जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार आज गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी डिमापुर से नई दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे पुलिस की नियमित तलाशी अभियान के दौरान 104 बोरी बर्मीज सुपारी बरामद की गई। हालांकि जब्त इस सुपारी का मालिक कौन है? यह रहस्य के आर्वत में है। वहीं इस दौरान किसी की भी गिरफ्तारी की खबर नहीं है।