नई दिल्ली : जंग तो रूस और यूक्रेन के बीच है। मिसाइल और बम के हमले हो रहे हैं। हर किसी को जान बचाने की फिक्र है, लेकिन इन हालात में भी पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन में पाकिस्तानी नागरिक भारतीय छात्रों के साथ लूटपाट कर रहे हैं। पाकिस्तान के अलावा नाइजीरिया के स्टूडेंट्स भी इसी तरह की हरकतें कर रहे हैं। भारतीय स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यहां से सुरक्षित निकलने की है। दरअसल, भारतीय छात्र एम्बेसी के एक फैसले से परेशान हैं। एम्बेसी कह रही है, अपने रिस्क पर बॉर्डर तक आओ, लेकिन यूक्रेन में कर्फ्यू है और बाहर निकलने वालों को गोली मारने के आदेश हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये छात्र बॉर्डर तक कैसे जाएंगे। एम्बेसी कह रही अपनी रिस्क पर बॉर्डर तक आओ; छात्र बोले- बाहर कर्फ्यू, सीधे गोली मारने के ऑर्डर, कैसे निकलें? यूक्रेन के कीव शहर में ग्वालियर के पवन सोलंकी अभी भी फंसे हुए हैं। पवन ने बताया कि एम्बेसी स्टूडेंट्स को अपने रिस्क पर रोमानिया, हंगरी या पोलैंड बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कह रही है। यहां से सबको एयरलिफ्ट किया जा रहा है। यूक्रेन में कर्फ्यू लगा हुआ है। किसी को भी देखते ही शूट करने के ऑर्डर हैं। पवन के साथ प्रदेश के 6 से 7 स्टूडेंट फंसे हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाया जा रहा है, पर अभी भी भारी संख्या में छात्र बॉर्डर पर फंसे हुए हैं।