गुवाहाटी : ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर यूक्रेन के पड़ोसी देशों से नौ उड़ानें उड़ान भरेंगी। निर्धारित नौ उड़ानों में से छह उड़ानें इंडिगो से हैं और बाकी तीन एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइस जेट की हैं। बुडापेस्ट, बुखारेस्ट और रेजजो से उड़ान भरने वाली इन नौ उड़ानों से लगभग 1800 भारतीयों को यूक्रेन से निकाला जाएगा। 4 मार्च को उड़ान भरने वाली इंडिगो का पहला विमान शाम 2ः30 बज रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरेगी और 4 मार्च सुबह को 2ः30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग करेगी। इंडिगो की उड़ान की क्षमता 216 यात्रियों को ले जाने की है। प्रधान मंत्री की ओर से यूक्रेन-रूस संकट पर तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को भी निकासी अभ्यास में लगाया गया है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना के दो विमानों ने बुधवार को हिंडन एयरबेस से रोमानिया और हंगरी के लिए उड़ान भरी। भारतीय वायु सेना के विमान तंबू, कंबल और अन्य मानवीय सहायता ले जा रहे हैं। यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना के तीन और विमान बुधवार को पोलैंड, हंगरी और रोमानिया के लिए उड़ान भरने वाले हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने बुधवार सुबह चार बजे रोमानिया के लिए उड़ान भरी।
यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर कल 9 उड़ानें पहुंचेंगी भारत