पूर्वांचल प्रहरी नगर संवाददाता

गुवाहाटी : एटी रोड हिम्मत सिंहका पेट्रोल पंप के पास जीएस टॉवर की लिफ्ट अत्याधिक भार के चलते नीचे गिर गई। छह व्यक्तियों की जगह 10 व्यक्तियों का भार सहन न करने के कारण लिफ्ट का टूटना बताया जा रहा है। यह घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की है। लिफ्ट गिरने से उसमें सवार लोगों को कमर या पांव में मोच आई है। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों के अनुसार उन्हें लिफ्ट गिरने की जानकारी नहीं थी। मगर घायल लोगों को ले जाते हुए उन्होंने देखा, जिनमें युवा भी हैं। लिफ्ट टूटने के 3 घंटे बाद पुलिस ने घटना के विषय में सच को जानने की कोशिश की। मगर उन्हें भी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। दुकानदारों का कहना था कि हालांकि लिफ्ट काफी पुरानी है। लेकिन टूट कर गिर जाए ऐसी हालत में नहीं थी। अत्याधिक वजन के चलते ही लिफ्ट नीचे गिरी थी। सच बात तो पुलिस की जांच में ही सामने आएगी।