गुवाहाटी : युद्ध की चपेट में आए यूक्रेन के सूमी में फंसे असम के करीब 40 छात्र वृहस्पतिवार को पोलैंड पहुंच गए हैं। सुमी से वे पहले बस से पोल्टोवा और फिर ट्रेन के जरिए लविवि पहुंचे और बुधवार रात पोलैंड के सीमावर्ती इलाके में पहुंचे। उन्हें कई घंटों तक ट्रेन के अंदर रखा गया था, जिसके बाद उन्हें पोलैंड में प्रवेश करने के लिए अप्रवासन से मुक्त कर दिया गया क्योंकि सीमाओं पर भारी भीड़ थी। जैसा कि असम के एक छात्र द्वारा साझा किया गया है, वे सूमी से पोल्टावा तक राजमार्गों और गांव की सड़कों से ग्रीन कॉरिडोर से गुजरे। लगभग 12 घंटों में उन्होंने 170 किमी की दूरी तय करके पोल्टावा पहुंचे। एक वीडियो संदेश में कहा गया है कि उन्होंने अपने रास्ते में कई बार रूसी सेनाओं का सामना किया है। सूत्रों ने कहा कि अगले 24 घंटों के भीतर वे भारत के लिए रवाना हो सकते हैं।
यूक्रेन के सूमी से असम के 40 छात्र पहुंचे पोलैंड