गुवाहाटी : वित्तमंत्री अजंता नेऊग की ओर से 2022-2023 के लिए पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया ने कहा कि इस बजट में कुछ खास नहीं है। सैकिया ने बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए कुछ बड़ी घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन सरकार की ओर से ऐसे लोगों को राहत देने की कोई व्यवस्था नहीं की। उन्होंने असम की पहचान चाय बगानों से और उसके लए बजट में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पुराने बजट में किए वादों को नए सिरे से दोहराया गया है। सदन में पेश आज के इस बजट से आम आदमी को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे प्रस्ताव लाए गए हैं जिसे आज के बजट में दोहराए गए हैं। असम की जनता सब जानती है कि सरकार उन्हें कैसे बुड़बक्क बनाने का काम कर रही है।
आम लोगों को निराश करने वाला बजट : देवब्रत