गुवाहाटी : सार्वजनिक सेवा के हित में और असम परिवहन सेवा नियम, 2003 के नियम 25(1) के तहत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार को सभी जिला परिवहन कार्यालयों को लंबित मामलों का निस्तारण के लिए इस सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को खुले रखने का निर्देश दिया। असम सरकार के संयुक्त सचिव एच नूरानी की ओर से शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार सभी जिला परिवहन कार्यालय 26 व 27 मार्च को बड़ी संख्या में अधिसूचित सेवाओं जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र आदि के लंबित मामलों के निपटारे और बकाया और वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले लागू नियमित कर वसूली के लिए खुले रहेंगे। इस बीच, गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) ने भी राजस्व संग्रह और अन्य संबंधित कार्यों को निबटाने के लिए 26 और 27 मार्च को कार्य करने का निर्णय लिया है। चालू वित्त वर्ष 2011-2022 के दौरान राजस्व संग्रह और संबंधित कार्यों को पूरा करने की सुविधा के लिए, गुवाहाटी नगर निगम के सभी क्षेत्र और राजस्व संबंधी शाखाएं आने वाले शनिवार और रविवार यानी 26-03-2022 और 27-03-2022 को खुली रहेंगी और ये दोनों दिन कार्य दिवस के रूप में माना जाएगा।
सभी जिला परिवहन कार्यालय शनिवार व रविवार को रहेंगे खुले