दुलियाजान : असम गैस कंपनी लिमिटेड के 60 वर्ष पूरे होने पर असम गैस कंपनी डायमंड जुबली (हीरक जयंती)वर्ष मना रही है यह हमसब के लिए गौरव की बात है। ऐसा कहना है राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा का। उन्होंने उपरोक्त आशय की बातें आज दुलियाजान स्थित असम गैस कंपनी लिमिटेड के प्रांगण में आयोजित हीरक जयंती समारोह की एक सभा में कही। उन्होंने आगे कहा कि असम औद्योगिककरण के क्षेत्र में तेल नगरी दुलियाजान का एक गौरवपूर्ण इतिहास है। असम तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र के अग्रणी प्रतिष्ठान असम ऑयल कंपनी और वर्मा ऑयल कंपनी की शुरुआत 31 मार्च,1962 में हुई थी। मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि आज के समय में ऊपरी असम में विभिन्न प्राकृतिक गैस को प्रदान करने में असम गैस कंपनी सफल रही है। तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर, चराई देव,गोलाघाट और जोरहाट आदि जिला समूहों में स्थित लगभग 420 चाय बागान और चाय फैक्टरी में असम गैस कंपनी गैस की आपूर्ति कर असम गैस कंपनी उनके संचालन और विकास में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि नामरूप ताप विद्युत केंद्र,लकुवा विद्युत केंद्र,नीपको विद्युत केंद्र में भी गैस प्रदान करने में असम गैस कंपनी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि असम गैस कंपनी ऊपरी असम के प्राय: सभी जिलों में 42000 से भी अधिक घरों मेंऔर प्राय:1200 वाणिज्य उपभोक्ताओं के बीच असम गैस कंपनी की ओर से गैस लाइन की सुविधा मुहैया कराना गौरव की बात है। इसके अलावा असम गैस कंपनी की हीरक जयंती समारोह में भारत सरकार के तेल और गैस विभाग के राज्य मंत्री तथा डिब्रूगढ़ के सांसद रामेश्वर तेली और असम सरकार के उद्योग मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने असम गैस कंपनी के 60 वर्ष पूरे होने पर अपने संबोधन में असम गैस कंपनी के क्रिया-कलापों के बारे में प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली,मंत्री चंद्र मोहन पटवारी,असम गैस कंपनी के अध्यक्ष बलिन चेतिया, उपाध्यक्ष इंद्र गोगोई,दुलियाजान के विधायक तेरस ग्वाला,नाहरकटिया के विधयाक तरंग गोगोई,तिनसुकिया के विधायक संजय किसान,असम गैस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गोकुल चन्द्र स्वर्गियारी सहित और भी कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राज्य के विकास में असम गैस कंपनी की अहम भूमिका : सीएम