गुवाहाटी : अखिल असम मोटर परिवहन संस्था ने वृहस्पतिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी जारी रहने के परिप्रेक्ष्य में यात्रीवाही वाहनों की भाड़ा 70 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव देकर सरकार को पत्र भेजा है। संस्था की तरफ से कहा गया कि इंधन की बढ़ती कीमत, टायर, बैटरी, लुब्रिकेंट, स्पेयर पार्टस की कीमत में वृद्धि, वीमा शुल्क में बढ़ोत्तरी आदि के कारण वाणिज्यिक वाहनों के मालिकों को नुकसान में गाड़ी चलाना पड़ रहा है। इसके अलावा कोविड स्थिति के बाद आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधर रहे परिवहन उद्योग पर सरकार के परिवहन विभाग ने ऑपरेशन सारखार योजना के तहत गैरेज में रखे वाणिज्यिक वाहनों से भी कर लेने के बाद अब किराया बढ़ाने के अलावा सड़क पर गाड़ी चलाने का और कोई रास्ता नहीं बचा। अगर सरकार परिवहन संस्था के प्रस्ताव के अनुसार भाड़ा बढ़ाने की अनुमति देती है तो गुवाहाटी महानगर में बस पर चढ़ने पर यात्री को निम्नतम 17 रुपए का किराया देना पड़ेगा। अखिल असम मोटर परिवहन संस्था के सचिव प्रधान प्रदीप दास ने एक बयान में कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार दोनों ही कर संग्रह का लक्ष्य बढ़ाया है। 1 अप्रैल से सैंट्रल मोटर वैहिकल एक्ट के नियम नं. 47 में संशोधन करके परिवहन व्यवसायी पर सभी शुल्क में बढ़ोत्तरी करके अतिरिक्त कर लगा दिया। इसके अलावा पहले ही 13 गुणा बढ़ोत्तरी करने के बाद 1 अप्रैल से फिर थर्ड पार्टी प्रिमियम में वृद्धि की गई है। ऐसी हालत में भाड़ा बढ़ाने के अलावा राज्य के राजकोष को करीब 35 प्रतिशत राजस्व देने वाला इस व्यवसाय को जीवित रखने का अन्य कोई उपाय नहीं है।
70 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बस भाड़ा