हर वक्त के बाद हर किसी को अपने शरीर की सफाई करते रहना चाहिए। यानी की बॉडी डेटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में रोजाना नियमित रूप से नहाना हमें फ्रेश कर देता है। साथ ही साथ हमारे शरीर को साफ कर देता है। साथ ही कुछ डिटॉक्स ड्रिंक पीना शरीर को अंदर से साफ और फ्रेश महसूस कराता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने के पानी में नींबू के रस को मिलाया जाए तो इसके कई फायदे हमें मिल सकते हैं। ये बता शायद हर कोई नहीं जनता होगा। लेकिन ये सच है। नींबू के अंदर एंटीमाइक्रोबियल्स, एंटीबैक्टीरियल गुण, विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो की समस्याओं को दूर करते हैं। बताते हैं कि नींबू के पानी से नहाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
झुर्रियों से राहत : जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे हमारे शरीर में झुर्रियां आने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा में कसाव आए तो ऐसे में आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप तो नहाने के पानी में नींबू के रस को अच्छे से मिलाएं और फिर नहाएं। इससे ना सिर्फ आप की झुर्रियां दूर होंगी बल्कि आपकी त्वचा में भी टाइट होगी।
शरीर से आएगी खुसबू : अगर किसी भी कारण की वजह से अपने शरीर से दुर्गंध आ रही है तो ऐसे में आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद कारगार होगा। आप नहाने के पानी में नींबू के रस को मिलाएं और अच्छे से नहाएं। ऐसा करने से शरीर से बदबू दूर होगी और गर्मी में फ्रेश महसूस होगा।
दाग धब्बों से मिले छुटकारा : आपको बता दें कि नींबू के अंदर सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो न केवल आपके शरीर की गंदगी को दूर करता है। साथ ही नींबू के अंदर पाए जाने वाले ब्लीचिंग प्रॉपर्टी त्वचा के दाग धब्बों को भी हमारी त्वचा से हटा देती हैं। ऐसे में आप नींबू के पानी से स्नान करें। ऐसा करने से त्वचा के दाग दूर होंगे।
ऑयली स्किन से दिलाए राहत : जिन लोगों की ऑयली स्किन है वो नीबू के रस से नहाएं। थोड़े ही दिन में आपको राहत मिलेगी। साथ ही स्किन भी टाइट होगी। ध्यान रहे की नहाने के बाद मॉइस्टराइज करना न भूलें।