हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से देवी-देवताओं की विशेष कृृपा बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही आर्थिक तौर पर भी लाभ मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा हो तो इसकी पूजा रोज की जानी चाहिए। तुलसी के पौधे को रोज जल देना चाहिए और सुबह-शाम तुलसी के पौधे के समीप दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृृपा बनी रहती है। घर में बाहर तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर के बाहर तुलसी का पौधा क्यों लगाना चाहिए - घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। तुलसी को पौधे को घर में उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने के लिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवन विष्णु को अतिप्रिय है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, उस घर में भगवान विष्णु का वास होता है। इसके साथ ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है, उस घर में मां लक्ष्मी हमेशा वास करती है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए घर के आंगन में तुलसी को लगाना शुभ माना जाता है। आयुर्वेद में तुलसी को एक औषधीय पौधा माना गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है और बीमारियां दूर रहती है। पुराणों के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने से और उनकी पूजा करने से पूर्व जन्म के पाप नष्ट होते हैं।
घर के आंगन में क्यों लगाना चाहिए तुलसी का पौधा