हिंदू शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि शनिदेव हर इंसान को उसके कर्मों का फल जरूर देते हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि शनि देव अच्छे कर्मों के लिए अच्छे फल देते हैं। जी दरअसल जो व्यक्ति बुरे काम करता है उसे अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। वहीं जो अच्छे कार्य करता है उससे शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति अच्छे काम करता है, उस पर शनि देव की विशेष कृपा हमेशा बरसती रहती है। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि जयंती के दिन विधि-विधान से पूजा करने से शनि देव की कृृपा पाई जा सकती है। आपको बता दें कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या  तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। तो हम आपको बताते हैं साल 2022 की शनि जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त। इस बार शनि जयंती 30 मई, 2022 को मनाई  जाएगी। जी हां और इस दिन सच्चे मन पूरी श्रद्धा से शनि देव की पूजा करने से शनि के कुप्रभावों को कम किया जा सकता है। आप सभी को बता दें कि इस दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो, पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती  मनाई जाती है। ऐसे में इस साल शनि जयंती 30 मई 2022 को मनाई जाएगी, जबकि अमावस्या तिथि की शुरुआत 29 मई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। इसी के साथ अमावस्या तिथि का समापन 30 मई की शाम 4 बजकर 59 मिनट  पर होगा।