आज के इस डिजिटल युग में हम सभी लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे जीवन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन का उपयोग करते समय हम लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। कई बार लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि चार्जिंग में लगाने से उनका स्मार्टफोन खराब हो जाता है। भारत में ऐसे स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या काफी अधिक है, जो गलत ढंग से अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते हैं। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन को गलत तरीके से चार्ज कर रहे हैं, तो ऐसे में आपका मोबाइल फोन खराब हो सकता है। स्मार्टफोन को चार्ज करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो इस स्थिति में आपका स्मार्टफोन पूरी तरह से खराब हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - अक्सर देखने को मिलता है कि लोग अपने स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए बाजार से फास्ट चार्जर को खरीद लेते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको तुरंत ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। फास्ट चार्जर का उपयोग करने पर आपका स्मार्टफोन पूरी तरह डेड हो सकता है। अपने स्मार्टफोन को हमेशा उसके ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें। वहीं अगर आपके स्मार्टफोन का चार्जर खराब हो गया है। इस स्थिति में आपको बाजार से फोन का ओरिजनल चार्जर ही खरीदना चाहिए। कई बार फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करने पर स्मार्टफोन काफी तेजी से गर्म होने लगते हैं। इस वजह से उसके मदरबोर्ड के शॉर्ट सर्किट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आपको भूलकर भी ये काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपका स्मार्टफोन पूरी तरह खराब या फिर ब्लास्ट कर सकता है। ऐसे में आपको स्मार्टफोन को चार्ज करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा कई यूजर्स लैपटॉप वाले टाइप सी चार्जर का उपयोग मोबाइल को चार्ज करने के लिए करते हैं। आपको इस तरह की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपका स्मार्टफोन पूरी तरह खराब हो सकता है।