गुवाहाटी: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरी। वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य सरकार के एक वर्षीय कार्यकाल का ब्यौरा पेश करेंगे। आज रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने की संभावना है। दूसरी ओर कल वे इंडियन बेडमिंटन एसोसिएशन के लिए थॉमस कम में भारतीय बेटमिंटन टीम ने जीत हासिल की है। दुलु चाय बागान के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुलु चाय बागान को खाली करने से श्रमिक रोजगार न गंवाएंगे। श्रमिकों के भविष्य निधि व ग्रेच्युटी की धनराशि बैंक अकांउट में जमा हो चुकी है। इसलिए इस मामले में शंका का कोई कारण नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक कल मुख्यमंत्री दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ वहां एक बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री पहुंचे दिल्ली