गुवाहाटी: असम पुलिस की नियुक्ति प्रक्रिया संपूर्ण रुप से भ्रष्टाचार मुक्त है और इसकी चयन प्रक्रिया हर बारीकी को परखते हुए होती है। फिलहाल इस प्रक्रिया पर संदेह जताते हुए कुछ प्रार्थियों ने गौहाटी उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद अब नए प्रार्थियों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। ऐसा कहना है राज्य पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) भास्कर ज्योति महंत के, उन्होंने उपरोक्त आशय की बातें आज यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कही। मौके पर उपस्थित पत्रकारों से गुफ्तगू करते हुए डीजीपी ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए फिलहाल नियुक्ति प्राप्त कर चुके प्रार्थियों को आगे के प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महंत ने बताया कि 414 प्रर्थियों के कंप्यूटर के प्रमाण पत्र में गड़बड़ी पाई गई, जिसको लेकर सीआईडी में एक 5/2022 पंजीकृत एक मामला दर्ज किया गया।