बंदरदेवा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 मई और 22 मई को दो दिनों के लिए अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे तिरप में रामकृष्ण मिशन आश्रम और नरोत्तम नगर के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे। उनका नामसाई में सुरक्षाबलों के साथ बातचीत के बाद एक जनसभा में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। बताया जाता है कि यह यात्रा शाह के सात राज्यों के मेगा क्रॉस-कंट्री टूर का हिस्सा है। वह सार्वजनिक तथा राजनीतिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, इनमें सात राज्य असम, तेलंगाना, केरल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात हैं। शाह ने हाल ही में 9 मई को असम का दौरा किया और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया और डॉ. हिमंत विश्वशर्मा सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में भाग लिया। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री दोनों राज्यों में कई आधिकारिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
अमित शाह का दो दिवसीय अरुणाचल दौरा 21 से